सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers Gear Up for Torchlight Procession to Protest Against the Mandatory TET Requirement

Lalitpur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस की तैयारियों में जुटे शिक्षक

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers Gear Up for Torchlight Procession to Protest Against the Mandatory TET Requirement
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के विरोध को लेकर दूसरे चरण में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही है।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि महासंघ के बैनर तले देश के करीब 20 से अधिक संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण के अभियान में 13 अप्रैल की शाम 5:30 बजे जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाएं जिला मुख्यालय पर नगर संसाधन केंद्र पर एकत्रित होंगे और मशाल जुलूस निकालेंगे। जिले में यह मशाल जुलूस नगर संसाधन केंद्र से प्रारंभ होकर बीएसए आफिस ,पानी की टंकी, सदर कांटा , सरदार पटेल प्रतिमा, कोतवाली, तुवन चौराहा,एसपी आफिस होते हुए नगर संसाधन केंद्र पर समापन होगा। मशाल जुलूस की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद भी कोई हल नहीं निकलता है तो लखनऊ में विधानसभा भवन का घेराव एवं संसद सत्र के दौरान संसद का घेराव किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष विनय ताम्रकार के निर्देशन में कार्यकारिणी के सदस्यों मशाल एवं तख्तियां तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed