सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Sir! You give justice... after writing this, the farmer took his own life

Lalitpur: साहब ! आप न्याय करो...लिखकर किसान ने दे दी जान, नगरपालिकाध्यक्ष के ससुर समेत दो पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार

किसान की जेब से मिली पर्ची में नगरपालिकाध्यक्ष समेत दो लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मृतक ने उधार के पैसे देने के बाद भी उसकी जमीन का एग्रीमेंट वापस नहीं करने की बात लिखी है।

Lalitpur: Sir! You give justice... after writing this, the farmer took his own life
किसान ने की सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार

महरौनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर में रविवार की सुबह किसान विजय सिंह का शव खेत में लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। तलाशी में उनकी जेब से एक पर्ची मिली जिसमें गांव के एक व्यक्ति 28 क्विंटल मसूर, 54 क्विंटल मटर के पैसे नहीं देने, उधार के रुपयों को सात माह में चुकाने के बाद भी जमीन का एग्रीमेंट वापस नहीं करने के साथ ‘साहब न्याय करो’ की बात लिखी है। पुलिस ने पर्ची को अपने कब्जे मे लेकर तहरीर के आधार पर ललितपुर की पालिकाध्यक्ष के ससुर मुन्ना लाल जैन समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पालिकाध्यक्ष ससुर समेत दो पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
मृतक के पुत्र रूप सिंह ने बताया कि उसके पिता विजय सिंह ठेका पर लिए गए खेत पर बने टपरे में रहते थे। यहीं पर मवेशी भी बंधते हैं। शनिवार की रात को उसके पिता खाना लेकर प्रतिदिन की भांति खेत पर चले गए थे। रविवार की सुबह करीब 5-6 बजे जब उनकी पुत्रवधु खेत पर गई तो यहां बिस्तर पर विजय सिंह नहीं मिले। खोजबीन की तो कुछ दूरी पर वह फंदे पर लटका देखा। बहू ने इसकी जानकारी गांव में घर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। रूप ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर उनके पिता ने जान दी है। इनमें से एक ललितपुर की पालिकाध्यक्ष के ससुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एकड़ खुद की और ठेके पर जमीन लेकर करता था खेती
रूप सिंह ने बताया कि उसके पिता के नाम करीब दो एकड़ जमीन है। इसके साथ वह गांव में लोगों की ठेका की जमीन लेकर खेती किसानी करते थे और परिवार का पालन पोषण करते थे। विजय सिंह के पुत्र महेंद्र की तहरीर पुलिस ने गांव के ही मुन्नालाल जैन पुत्र वृंदावन जैन और मुन्ना लाल जैन पुत्र कपूरे जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इनका यह है कहना
सीओ रक्षपाल सिंह ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। किसान के पुत्र के तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस मामले में पालिकाध्यक्ष के ससुर मुन्नालाल जैन का कहना है मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed