{"_id":"69dc08c83164f23b730e50ac","slug":"the-cause-of-the-young-mans-death-remains-unclear-the-viscera-has-been-preserved-and-sent-for-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154669-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ससुराल में नहर के पास मृत अवस्था में मिले अंतिम उर्फ छोटू की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
थाना पाली क्षेत्र के ग्राम पटऊआ निवासी अंतिम उर्फ छोटू शनिवार सुबह अपनी ससुराल शहर के मोहल्ला चौकाबाग स्थित बड़ी नहर के पास मृत अवस्था में मिला था। घटना के बाद मृतक की मां शांति ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos