सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Smart meters: Balance messages are not being received

स्मार्ट मीटर: बैलेंस का नहीं आ रहा मैसेज, निगेटिव होते ही कट जाती है बिजली, परेशान हो रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 30 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता काउंटरों पर पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि निगेटिव बैलेंस चुकाने और अतिरिक्त रिचार्ज कराने के बाद भी घंटों बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती।

Smart meters: Balance messages are not being received
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इन दिनों निगेटिव बैलेंस के चलते बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि रिचार्ज कराने के बाद भी कनेक्शन तुरंत नहीं जुड़ पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रिचार्ज का भुगतान करते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बहाल होने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही, मोबाइल मैसेज के जरिये बैलेंस और कटौती की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
Trending Videos


जिले में डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 32 हजार से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने 13 मार्च से इन स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदल दिया है। अब बैलेंस शून्य होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती है और रिचार्ज कराने पर ही बहाल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कई उपभोक्ताओं ने बिना बिल जमा किए बिजली का उपयोग किया। इससे प्रीपेड प्रणाली लागू होते ही उनका बैलेंस निगेटिव में चला गया। ऐसे में निगेटिव या शून्य बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली लगातार कट रही है। रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता काउंटरों पर पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि निगेटिव बैलेंस चुकाने और अतिरिक्त रिचार्ज कराने के बाद भी घंटों बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

यह बोले उपभोक्ता
3400 रुपये निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली कट गई। शनिवार को पूरा बकाया जमा करने के साथ एक हजार रुपये एडवांस रिचार्ज भी कराया लेकिन, काफी देर तक कनेक्शन नहीं जुड़ा। अधिकारियों से कहने पर सप्लाई शुरू हुई। अब बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद फिर कटौती हो सकती है। - निशांक रैकवार

बिना सूचना और मैसेज के कनेक्शन काट दिया जाता है। बिल भरने के बाद तुरंत बिजली बहाल होनी चाहिए। बैलेंस जमा करने के बाद भी आधे घंटे से अधिक समय में सप्लाई शुरू हुई।- अवधेश शर्मा

बैलेंस शून्य होने पर रिचार्ज कराया लेकिन छह घंटे तक बिजली नहीं आई। विभाग में पूछने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। गर्मी में छोटे बच्चों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। - सौरभ कुमार

29 मार्च को बैलेंस शून्य होने पर कनेक्शन कट गया। 1687 रुपये जमा करने के बाद भी दो घंटे तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। बाद में मीटर का बटन दबाकर अस्थायी रूप से बिजली चालू करनी पड़ी। - प्रदीप कुशवाहा, आजादपुरा द्वितीय


इनका यह है कहना
शनिवार को सर्वर डाउन होने के कारण कनेक्शन जोड़ने में दिक्कत आई थी। अब समस्या का समाधान कर लिया गया है। - पवन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed