सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of illegal tree felling in Jamaura goes viral; probe ordered.

Lalitpur News: जमौरा में अवैध लकड़ी कटान का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Video of illegal tree felling in Jamaura goes viral; probe ordered.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


जखौरा। क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। ग्राम जमौरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में कटी हुई लकड़ियां रखी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन संपदा की सुरक्षा और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर पौधरोपण अभियान चलाती है, वहीं दूसरी ओर पेड़ों की अवैध कटाई इन प्रयासों को प्रभावित करती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान का सिलसिला जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कटे हुए पेड़ों की लकड़ी रात के समय वाहनों के जरिए अन्य स्थानों पर भेजी जाती है। यदि यह आरोप सही हैं तो यह न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाला मामला है, बल्कि निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
----------------
वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि अवैध कटान या लकड़ी का अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
— शहजादा इस्माइलउद्दीन, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed