सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of Patwari Accepting Bribe Goes Viral; Suspension Recommended

Lalitpur News: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबन की संस्तुति

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Video of Patwari Accepting Bribe Goes Viral; Suspension Recommended
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। चकबंदी विभाग में संबद्ध एक लेखपाल का काम के बदले रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने संबंधित लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए झांसी चकबंदी विभाग को पत्र भेजा है।
महरौनी क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ में तैनात चकबंदी लेखपाल पर एक किसान से काम कराने के बदले रुपये लेने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लेखपाल कार्यालय में बैठा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक किसान उसके पास पहुंचता है और कुछ रुपये निकालकर उसे देता है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते हुए उन्हें छिपाकर अपनी पैंट की जेब में रखते नजर आ रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए चकबंदी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल साकेत कुमार मूल रूप से झांसी से संबद्ध है और वर्तमान में चिगलौआ में तैनात है। उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन प्रथम दृष्टया लेखपाल रुपये लेते दिखाई दे रहा है। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। निलंबन और अन्य विभागीय कार्रवाई झांसी स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed