{"_id":"6a06c7d9a25e3397c70d4202","slug":"lalitpur-a-reward-of-25-000-rupees-has-been-announced-for-abhinav-s-wife-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट रहे अभिनव की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट रहे अभिनव की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 15 May 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
एसआईटी जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने बहन की चिकित्सकीय डिग्री और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इन दस्तावेजों के आधार पर लबीना ने एमपी के बीना में नौकरी भी की।
जीजा के नाम पर नौकरी करना वाला अभिनव सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहनोई की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान का दुरुपयोग कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में काम चुके अभिनव सिंह उर्फ डॉ. राजीव गुप्ता मामले में एसआईटी जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने अमेरिका में रहने वाली बहन दीपाली की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए थे। मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने लबीना सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार अभिनव सिंह की बहन दीपाली अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। उन्होंने करीब 15-20 वर्ष पहले आगरा से एमबीबीएस करने के बाद अमेरिका जाकर जॉर्जिया से एमडी की डिग्री हासिल की थी। बाद में उन्होंने लखनऊ निवासी युवक से विवाह कर लिया और वहीं बस गईं। एसआईटी जांच में सामने आया कि अभिनव सिंह ने बहन की चिकित्सकीय डिग्री और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पत्नी लबीना सिंह के नाम से फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इन दस्तावेजों के आधार पर लबीना ने मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र स्थित एक रिफाइनरी में चिकित्सक के रूप में नौकरी भी की।
लबीना की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी होने के बाद लबीना सिंह भूमिगत हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। इस पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने लबीना सिंह निवासी तालाबपुरा, सीतापाठ रोड की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील है कि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी होने पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Trending Videos