{"_id":"6a83649acb92c51bed040d9e","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-while-carrying-rations-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-161448-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राशन लेकर जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राशन लेकर जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम मनगुवां से राशन लेकर भतीजे संग लौटकर घर जाते समय ग्राम बूचा-बिरौरा के बीच बाइक से 48 वर्षीय किरन निवासी ग्राम राखपंचमपुर नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतका केे देवर प्रभु ने बताया कि रविवार को उसकी भाभी किरन अपने भतीजे अर्जुन के साथ बाइक से ग्राम मनगुवां में उचित दर दुकान से राशन लेने के लिए गई थी। राशन लेकर वह लोग वापस लौटकर आ रहे थे। अभी वह लोग ग्राम बूचा-बिरौरा के बीच पहुंचे थे। बाइक से असंतुलित होकर किरन गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।