{"_id":"6a53fa3f0a95e554900c155b","slug":"yard-remodeling-vande-bharat-and-gita-jayanti-express-operated-via-dailwara-new-lalitpur-town-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159511-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड रिमॉडलिंग : वंदे भारत और गीता जयंती एक्सप्रेस दैलवारा-न्यू ललितपुर टाउन होकर संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड रिमॉडलिंग : वंदे भारत और गीता जयंती एक्सप्रेस दैलवारा-न्यू ललितपुर टाउन होकर संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के तहत रविवार को अप और डाउन दोनों रेल मार्गों पर ब्लॉक लेकर काम किया गया। इसके चलते कई ट्रेनें विलंब से चलीं, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और झांसी-खजुराहो मेमू को बदले मार्ग से संचालित किया गया। ये ट्रेनें 20 जुलाई तक ललितपुर स्टेशन नहीं आएंगी।
रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यार्ड में नई रेल लाइनों, प्वाइंट, सिग्नल और ओएचई से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म संख्या चार के झांसी छोर पर स्विच और अन्य उपकरणों को बदलने के साथ नए उपकरण लगाए जा रहे हैं। मंडलीय अभियंताओं की निगरानी में कर्मचारी जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से कार्य में जुटे रहे।
रविवार को डाउन लाइन पर दोपहर 1:40 बजे से शाम 5:10 बजे तक तथा अप लाइन पर दोपहर 2:05 बजे से शाम 4:45 बजे तक ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यार्ड रिमॉडलिंग के चलते रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस (सोमवार को छोड़कर), गीता जयंती एक्सप्रेस और झांसी-खजुराहो मेमू को दैलवारा, न्यू ललितपुर टाउन, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है। 20 जुलाई तक ये ट्रेनें ललितपुर स्टेशन नहीं आएंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को दोनों दिशाओं में दैलवारा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रेनें रहीं विलंबित
डाउन लाइन की साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटे 19 मिनट विलंब से शाम 6:33 बजे पहुंची। डाउन मेमू ट्रेन निरस्त रही। वहीं अमृतसर-पठानकोट एक्सप्रेस करीब छह घंटे विलंब से चल रही थी। अप लाइन की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट और हीराकुंड एक्सप्रेस 1 घंटा 13 मिनट की देरी से पहुंची। पातालकोट एक्सप्रेस भी 2 घंटे 21 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंची।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण झांसी-खजुराहो मेमू को निरस्त किया गया है। वहीं 12 जुलाई से वंदे भारत और गीता जयंती एक्सप्रेस को दैलवारा, न्यू ललितपुर टाउन, टीकमगढ़ और छतरपुर होते हुए खजुराहो मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल