{"_id":"6a8365ee0ad049d5790b6b8c","slug":"youth-injured-after-being-attacked-with-kicks-punches-and-a-brick-for-failing-to-hand-over-money-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-161482-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रुपये न देने पर युवक को लात घूंसों, ईंट से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रुपये न देने पर युवक को लात घूंसों, ईंट से किया हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रुपये की मांग पूरी न करने पर युवक के साथ लात घूंसों, ईंट से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कविता ने पुलिस को दी तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसका भाई अनूप यादव 16 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे मंदिर जा रहा था। अभी वह रास्ते में होटल राज दरबार के सामने पहुंचता था। यहां पहले से मौजूद उदय पाराशर, अंकित चौधरी, निखिल तिवारी ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके भाई को घेर लिया। आरोपियों ने उसके भाई अनूप से जुआ खेलने के लिए 15 हजार रुपए मांगे। जब अनूप ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनूप की पिटाई कर दी। लात-घूंसों से पीटने के साथ ईंट से भी हमला किया गया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित कविता की तहरीर पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।