सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 roads will be rejuvenated, providing convenience in transportation

Maharajganj News: 10 सड़कों का होगा कायाकल्प, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 roads will be rejuvenated, providing convenience in transportation
विज्ञापन
- मथुरानगर सहित फरेंदा क्षेत्र की सड़कें शामिल, 10 करोड़ रुपये मंजूर
Trending Videos

फरेंदा। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के कायाकल्प के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इनमें मथुरानगर सहित फरेंदा क्षेत्र की दा सड़कें शामिल हैं। विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रयास से पीडब्ल्यूडी, त्वरित विकास व पूर्वाचल विकास से करीब 10 करोड़ रुपये की रकम स्वीकृत की गई है। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, चयनित सभी गांवों की सड़के लंबे समय से जर्जर हालत में थीं, जिसे ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के दिनों में समस्या का सामना करना पड़ता था। लोगों के आवागमन में भी परेशानी होती थी। इन सड़कों के पुननिर्माण की मांग को लेकर विधायक ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से पांच करोड़, त्वरित विकास से दो करोड़ व पूर्वाचल विकास से तीन करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इसमें क्षेत्र की मथुरानगर, महुअवां महुई से सपही पंड़ितपुर, बृजमनगंज क्षेत्र की बेला हरैया व फरेंदा क्षेत्र की घुसुरपुरवा व लेजार महदेवा के लीलाछापर सहित कई गांवों की सड़कों का विकास होगा। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़कों का विकास पहली प्राथमिकता होगी।

बोले लोग
मथुरानगर की सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में थी। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। सड़क ठीक हो जाएगी तो क्षेत्र का विकास होगा। - राजेश मौर्या, मथुरानगर

बरसात के दिनों में क्षेत्र की सड़कें खराब होने से बरसात के दिनों में इस रास्ते पर जाने से कतराते थे। कायाकल्प होने से क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य मार्ग साबित होगा। - दीपक चौधरी, मथुरानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed