सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tractor-Trolley Collides in Maharajganj; Biker Dies

हादसे में गई जान: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, बाइक में पीछे से लगी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मोहन वर्मा जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से निकले तभी सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह नीचे गिर गए उसके बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर पलट गया।

Tractor-Trolley Collides in Maharajganj; Biker Dies
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया रेलवे क्रासिंग के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बृहस्पतिवार को सिसवा कस्बे के गोपाल नगर निवासी मोहन वर्मा (45) बहुआर बाजार से अगरबत्ती बेच कर लौट रहे थे।

Trending Videos


जैसे ही वह सबया क्रासिंग पर पहुंचे तभी सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मोहन वर्मा जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से निकले तभी सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह नीचे गिर गए उसके बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे दबे मोहन को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया और घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए एंबुलेंस से तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मोहन को मृत घोषित कर दिया। 

इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed