{"_id":"69d8a31961cd0415800c5c3d","slug":"driver-killed-in-trailer-dumper-collision-in-maharajganj-incident-at-partawal-chowk-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई जान: महराजगंज के परतावल चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रेलर-डंपर की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गई जान: महराजगंज के परतावल चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रेलर-डंपर की टक्कर में चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार ट्रेलर कप्तानगंज की ओर से पनियरा की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और उसे पनियरा की ओर जाना था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की भोर में करीब 1:50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और डंपर की टक्कर में दोनों वाहन पलट गए, जिससे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर कप्तानगंज की ओर से पनियरा की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और उसे पनियरा की ओर जाना था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
Trending Videos

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के समय ट्रेलर में रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डंपर खाली बताया जा रहा है। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कार्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृत चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृत चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।