सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A seminar will be held on the centenary year of RSS, Atul will participate.

Maharajganj News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर होगी गोष्ठी, शामिल होंगे अतुल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A seminar will be held on the centenary year of RSS, Atul will participate.
विज्ञापन
महाराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद के नौतनवा में 11 अप्रैल को गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में संघ के सह सरकार्यवाह स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अतुल लिमये भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Trending Videos

जिला कार्यवाह शिवचरण ने बताया कि जनपद में लगभग 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अतुल लिमये का आगमन हो रहा है, जबकि नौतनवा में संघ के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार इस स्तर के अधिकारी पहुंच रहे हैं। पहला कार्यक्रम नगर स्थित एक रिसोर्ट में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा कार्यक्रम नौतनवा नगर के एक मैरिज हॉल में अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। दोनों जन गोष्ठियों में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रमुख नागरिक, बुद्धिजीवी, गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रमों के दौरान समसामयिक मुद्दों, सामाजिक विषयों पर संवाद और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed