{"_id":"69dbf2f1bd3e9bface0e68f2","slug":"18-indians-among-20-arrested-in-nepal-for-online-betting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175211-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी में 18 भारतीयों सहित 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी में 18 भारतीयों सहित 20 गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली रुपन्देही में ऑनलाइन सट्टेबाजी में लैपटाप व मोबाइल बरामद।
विज्ञापन
दो और 10 अप्रैल को रूपनदेही जिले में स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई
भारतीय बैंकों के 23 चेकबुक, 25 एटीएम कार्ड, 30 आधार कार्ड, 6 लैपटॉप, 21 मोबाइल व 3 पेन ड्राइव बरामद
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले में दो स्थानों पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (जुआ) में शामिल 18 भारतीयों सहित 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय और उसके मातहत तैनात पुलिस टोली ने तिलोत्तमा नगरपालिका के दो अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की। यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) कृष्ण कुमार चंद ने दी।
पुलिस के अनुसार, दो अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-7 से 9 भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार होने वालों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के नागरिक शामिल हैं। उनके पास से 3 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन और हिसाब-किताब के पांच रजिस्टर बरामद किए गए हैं। दो अप्रैल को तिलोत्तमा-7 से गिरफ्तार होने वालों में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी प्रदीप गुप्ता (30), गोंडा निवासी पवन कुमार (22), बलिया निवासी सतीश कुमार (20), बिहार के सिवान निवासी मनु कुमार सोनी (21), सिवान निवासी अमर कुमार (21), गोंडा निवासी नर सिंह (21), गोंडा निवासी राम असिस सिंह (24), पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी सुदीप तो माझी (31) और उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अभिषेक ठाकुर (22) शामिल हैं।
इसी तरह, 10 अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-15, कोटिहवा से 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी चंद ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में भारत के विभिन्न स्थानों के नागरिकों के साथ-साथ रूपनदेही का एक पुरुष और एक महिला और सुर्खेत की मूल निवासी और वर्तमान में रूपनदेही में रह रही एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से भारतीय बैंकों के 23 बंडल चेकबुक, 25 एटीएम कार्ड, 91,725 रुपये नकद, एक भारतीय पासपोर्ट, 30 आधार कार्ड, 6 लैपटॉप, 21 मोबाइल, 3 पेन ड्राइव, 3 स्टैंप (मुहर) और 1 राउटर बरामद किया गया है।
10 अप्रैल को तिलोत्तमा-15, कोटिहवा से गिरफ्तार होने वालों में भारत के जगदीशपुर निवासी संदीप कुमार (28), हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी एमडी हाकिम (43), कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी सतेन्द्र सिंह (26), गोरखपुर निवासी श्याम सुंदर (36), रतनपुर निवासी दीपक पांडे (24), गाजीपुर निवासी रियाज अहमद (32), कानपुर देहात निवासी प्रदीप कुमार (35), दिल्ली की तन्नु कुमारी (36), दिल्ली के ही राखी झा (38), रुपनदेही के ओमसतिया निवासी अक्लेश कुमार यादव (34) और सुर्खेत निवासी सीमा राना (38) हैं।
पुलिस नायब उपनिरीक्षक चंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल अन्य व्यक्तियों की खोज और विस्तृत अनुसंधान जारी है।
Trending Videos