सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   432 bills were paid from the treasury on the last day of the session.

Maharajganj News: सत्र के आखिरी दिन कोषागार से 432 बिलों का किया गया भुगतान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
432 bills were paid from the treasury on the last day of the session.
विज्ञापन
सिंचाई, स्वास्थ्य, पुलिस व समाज कल्याण के सर्वाधिक बिल
Trending Videos

32.59 करोड़ रुपये का विभिन्न विभागों ने कराया गया भुगतान
महराजगंज। वित्तीय सत्र 2025-26 के आखिरी दिन मंगलवार को महावीर जयंती अवकाश होने के बाद भी कोषागार ओर लगभग सभी विभाग खुले रहे। इस दौरान देर शाम तक कामकाज निपटाया गया।
सत्र का आखिरी दिन गहमागहमी से भरा रहा। मंगलवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण माना जा रहा था कि विभागों में कामकाज नहीं होंगे। लेकिन इससे इतर अधिकतर सरकारी महकमे खुले रहे। इस दौरान कोषागार से पेंडिंग पड़े बिलों का भुगतान अंतिम दिन सक्रियता से कराया गया। आखिरी दिन देर शाम तक कोषागार से कुल 432 बिलों का भुगतान किया गया। इन बिलों के जरिये 32.59 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। सर्वाधिक भुगतान कराने वालों में सिंचाई विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व निर्वाचन विभाग शामिल रहे। विभिन्न विभागों ने वित्तीय वर्ष की शेष धनराशि सरेंडर भी की लेकिन यह डाटा कोषागार से देर शाम तक अपडेट नहीं हो पाया। सिर्फ पंचायतीराज विभाग की तरफ से वेतन मद का 45 लाख रुपये सरेंडर करने की जानकारी डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन विभिन्न विभागों के पेंडिंग बिलों का भुगतान दिया गया। कुल 432 बिल-बाउचर से 32.59 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। सरेंडर की राशि का डाटा अभी अपडेट हो रहा।
-राजकुमार गुप्ता, कोषाधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed