सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 liters of diesel seized from a house; investigation handed over to the Supply Inspector.

Maharajganj News: घर से 50 लीटर डीजल बरामद, सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी जांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
50 liters of diesel seized from a house; investigation handed over to the Supply Inspector.
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द में निचलौल तहसील प्रशासन की मौजूदगी में एक घर में आठ ड्रम में रखा 950 लीटर डीजल बरामद हुआ था। मामले की जांच सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

निचलौल तहसील प्रशासन को मुखबिर द्वारा 17 जून की शाम सूचना मिली थी कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक घर में भारी मात्रा में ड्रम में डीजल रखा गया है। सूचना मिलते ही निचलौल नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, कानूनगो मनीष पटेल और लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच किया तो एक घर में ड्रम में भरा डीजल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने डीलर लाइसेंस से संबंधित कागजात अधिकारियों को दिखाया। इस दौरान पता चला कि दुकान किसी और के नाम से है और संचालन कहीं और हो रहा है। इस पर प्रशासन ने दुकानदार को डीजल न बेचने की हिदायत दी। साथ ही इसकी जांच सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंप दी। इस संबंध में निचलौल सप्लाई इंस्पेक्टर इंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed