सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A fine of Rs 50,000 was imposed on five vehicles.

Maharajganj News: पांच वाहनों पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 50,000 was imposed on five vehicles.
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार की रात ऑपरेशन कार-ओ-बार अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शिकारपुर चौराहे और सिंदुरिया चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्रिथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की शराब जांच की गई और दोषी पाए गए ड्राइवरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई इस अभियान में कुल पांच वाहनों का चालान काटा गया और इन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है ताकि नशे में वाहन चलाने की घटनाएं कम हों और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी बड़ा खतरा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed