{"_id":"69bb1b5e9661cff5ea05c281","slug":"the-annual-examinations-of-council-schools-are-being-conducted-amidst-strictness-of-the-board-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173617-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोर्ड सी सख्ती के बीच हो रही परिषद विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोर्ड सी सख्ती के बीच हो रही परिषद विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुचिता में तीन टीमें भ्रमणशील, दो पालियों में हुई परीक्षा
बुधवार प्राथमिक व पूमावि में सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी
महराजगंज। शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा बदले प्रावधान के तहत हो रही है। इस बार तीन टीमें भ्रमणशील हैं। इनका काम पहले व दूसरे चरण की परीक्षा का जायजा लेकर रिपोर्ट देना है। बुधवार को प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पहली पाली में सामाजिक विज्ञान तो दूसरी में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। बीएसए ने दूसरी पाली में सिसवां ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण कर शुचिता जांची।
मदरसा बोर्ड, सीबीएसई, संस्कृत व यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अब परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल की परीक्षा हो रही है। बुधवार पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा प्राइमरी के कक्षा 2, 3, 4, 5 की हुई। इसमें कुल 1,12,547 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पूर्व माध्यमिक की कक्षा 6, 7, 8 में 60,656 बच्चों ने इस विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा अंग्रेजी विषय की रही जिसमें भी शतप्रतिशत उपस्थिति पाई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने दूसरी पाली में सिसवां विकास क्षेत्र के तीन स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। शांतिपूर्ण परीक्षा होती पाई गई। इसके अलावा समस्त एआरपी ने दोनों पालियों 56 स्कूलों में तो खंड शिक्षा अधिकारियों की ने 24 स्कूलों का निरीक्षण कर शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी।
वर्जन
परिषदीय स्कूलों की परीक्षा में शुचिता निर्धारण के लिए ब्लॉक स्तर पर एआरपी व बीईओ की टीम तो जनपद में मेरे नेतृत्व में जांच-पड़ताल के बीच परीक्षा कराई जा रही है। कहीं से कोई समस्या जैसी रिपोर्ट नहीं मिली है।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज।
Trending Videos