{"_id":"69bb1e22ad60371ff80c0028","slug":"no-otp-no-card-yet-fraudsters-are-stealing-gas-maharajganj-news-c-208-1-sgkp1012-177283-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न ओटीपी, न कार्ड, फिर भी जालसाज उठा ले रहे गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न ओटीपी, न कार्ड, फिर भी जालसाज उठा ले रहे गैस
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। न ओटीपी बताया, न कार्ड दिया, न ही घर पर सिलेंडर पहुंचा, लेकिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस डिलीवर होने का संदेश पहुंच जा रहा है। तहसील क्षेत्र में रसोई गैस उपभोक्ताओं के साथ इस तरह की जालसाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के कुछ समय बाद बिना सिलेंडर पाए ही उनके कनेक्शन पर डिलीवरी चढ़ा दी जा रही है। जब इसकी शिकायत गैस एजेंसी पर की जाती है, तो वहां भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
नगर के वार्ड नंबर पांच की आराधना श्रीवास्तव ने बातया कि बुधवार को गैस खत्म होने के संदेह पर जब हमने गैस का कार्ड लेकर बुकिंग कराने का प्रयास की तो पता चला कि मेरा गैस पहले बुकिंग कर उठा लिया गया है। मोबाइल पर मिले मैसेज के जरिए मुझे जानकारी हुई कि 15 अप्रैल के बाद ही गैस के लिए बुकिंग होगी।
इसके अलावा पिपरा नाजिर वार्ड के दीपक कुशवाहा ने बताया कि उसका गैस कनक्शन भागलपुर के एक गैस एजेंसी से है। गैस बुकिंग किया तो पता चला कि मेरा गैस पहले बुकिंग कर उठा लिया गया है। जबकि न तो मेरे मोबाइल पर कोई ओटीपी आया है और न ही मेरा कार्ड मांगा गया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर सात पूर्वी इचौना की अनीता देवी ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के बाद जब हम लोगों ने जब बुकिंग कराया तो पता चला कि पहले ही हम लोगों का गैस उठा लिया गया है। पिपरा नाजिर के मिथिलेश कुशवाहा ने घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी। इसके बाद उन्हें एजेंसी की ओर से सिलेंडर डिलीवर होने की सूचना मिली, जबकि उनके घर पर न तो कोई सिलेंडर पहुंचा और न ही इस प्रक्रिया में उनसे न कोई ओटीपी मांगा गया और न ही किसी कार्ड अथवा भुगतान संबंधी प्रक्रिया का इस्तेमाल हुआ।
Trending Videos