सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vasantik Navratri starts today, the court of Maa Lehdaawali is decorated

Maharajganj News: वासंतिक नवरात्र आज से, सजा गया मां लेहड़ावाली का दरबार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Vasantik Navratri starts today, the court of Maa Lehdaawali is decorated
लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर सजी दुकानें। 
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Trending Videos

लेहड़ा मंदिर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
फरेंदा। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत आज से हो रही है। इसको लेकर जिले के सभी देवी मंदिरों की साफ-सफाई के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा वाली मंदिर एक अलग महत्व है। यह मंदिर महाभारत काल से माना जाता है। मान्यता है कि यहां पर पांडवों ने अपना एक वर्ष का अज्ञातवास बिताया था। उसी दौरान द्रौपदी ने मां दुर्गा को अपनी साड़ी फाड़कर चढ़ाई थी और विजयश्री का वरदान मांगा था। तभी से यहां चुनरी चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई सभी मनौती मां दुर्गा पूरी करती है। नवरात्र के दिनों में दूरदराज से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते है। नवरात्र में यहां गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती सहित पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु पहुंच कर मां के दर्शन करते हैं। मंदिर के पुजारी देवीदत्त पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रशासन की नजर प्रत्येक गतिविधियों पर रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला स्वयंसेवी लगी हैं।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
फरेंदा। वासंतिक नवरात्र के आरंभ से ही मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चार इंस्पेक्टर, एक महिला थाना प्रभारी, 26 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक,70 हेडकांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस, एक इयरगैस, पुलिस लाइन से गार्द व एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए सादे ड्रेस में भी पुलिस भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट रहेगी। बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed