सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A fire broke out after a high-tension wire fell, burning 20 acres of wheat stalks.

Maharajganj News: हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग, 20 एकड़ गेहूं की डंठल जली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out after a high-tension wire fell, burning 20 acres of wheat stalks.
गोपाला एवं बरगदही में आग को बुझाते ग्रामीणों संग पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
फसल की ओर बढ़ रही आग पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया काबू
Trending Videos

फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलमनहा के भगतपुर में रविवार को हाईटेंशन तार गिरने से खेत में आग लग गई। इससे करीब 20 एकड़ गेहूं का डंठल जल कर राख हो गया। गेहूं के फसल की तरफ तेजी से बढ़ रही आग को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे के करीब ग्राम पंचायत फुलमनहा के भगतपुर में हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। तार गिरने वाले स्थान पर रात में ही गेहूं की कटाई कर ली गई थी। जिससे फसल नुकसान होने से बच गया लेकिन आग में करीब 20 एकड़ गेहूं की डंठल जलकर राख हो गई। आग तेजी से खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए खेत की तरफ आग बढ़ने से रोक लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने भी आग को बुझाने में ग्रामीणों का साथ दिया। सभासद जेपी गौंड, सिद्धेश्वर चौरसिया, अवधेश मिश्रा, अनिल चौधरी, राजू चौरसिया, रामसमुझ सहित अन्य के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed