सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man entered a shop and attacked the shopkeeper and his niece with a knife, serious

Maharajganj News: दुकान में घुसकर दुकानदार और उसकी भतीजी पर चाकू से हमला, गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A man entered a shop and attacked the shopkeeper and his niece with a knife, serious
विज्ञापन
ग्राम मोहनापुर में रविवार की देर शाम की घटना
Trending Videos

दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर दो पर नामजद प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार
सिंदुरिया। थानांतर्गत ग्राम मोहनापुर में रविवार की देर शाम दो हमलावरों ने चाय की दुकान में घुसकर दुकानदार और उसकी भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मोहनापुर गांव निवासी घायल दुकानदार की पत्नी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति किशन चौहान गांव में मंदिर के बगल में चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार को पटीदारों और मोनू शर्मा तथा निवास शर्मा से पुरानी रंजिश में विवाद हुआ था। शाम को मोनू शर्मा व निवास शर्मा दुकान पर आकर मेरे पति को गाली देने लगे। इस पर मेरे पति ने कहा कि यह दुकान है। यहां गाली मत दो। इसी बात से नाराज होकर एक हमलावर ने मेरे पति के गले पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने अपने आप बचाने का प्रयास किया लेकिन चाकू उनके हाथ पर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मेरी भतीजी प्रिया चौहान दौड़कर आई और पूछी कि मेरे चाचा को चाकू क्यों मारे हो तो हमलावरों ने उसे भी दौड़ाकर पीठ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से प्रिया बदहवास होकर वहीं गिर गई। लोगों के इकठ्ठा होने पर हमलावर भाग गए। परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके एक आरोपी मोनू शर्मा को रात 2.15 बजे मुखबिर की सूचना पर अरनहवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ राजकुमार सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed