सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anamika, daughter of a farmer, became BDO after securing 28th rank at the state level.

Maharajganj News: प्रदेश स्तर पर 28वीं रैंक लाकर किसान की बेटी अनामिका बनी बीडीओ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Anamika, daughter of a farmer, became BDO after securing 28th rank at the state level.
विज्ञापन
अनामिका ने बढ़ाया मान, प्रदेश में 28वीं रैंक लाकर बीडीओ पद हुईं चयनित
Trending Videos

पिता अरविंद सिंह किसान और मां सुधा हैं गृहणी
स्थानीय स्तर पर हुई प्रारंभिक शिक्षा, प्रयाग से कर रही थीं तैयारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 के परिणाम जारी
महराजगंज। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें जिले के किसान की बेटी ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में 28वां स्थान हासिल कर वह बीडीओ पद पर चयनित हुई हैं। चयन के बाद उनके माता पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
धानी विकास खंड के कोईलाडांड़ ग्राम पंचायत की अनामिका के पिता अरविंद सिंह क्षेत्र के प्रगतिशील किसान और माता सुधा गृहणी हैं। अनामिका ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज से पूरी की। घर की इकलौती बेटी होने के कारण परिवार ने उनकी काबिलियत को देखकर 2016 में स्नातक करने के साथ सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयागराज चली गईं। स्नातक, परास्नातक व पीएचडी की पढ़ाई करते हुए वह 2024 की सिविल परीक्षा में पहली बार शामिल हुईं। पहले ही प्रयास में 28वां स्थान रचकर कीर्तिमान गढ़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चयन की खबर से पूरा गांव फूला नहीं समा रहा। उनके चाचा प्रदीप जो साधन सहकारी समिति बेलसर के सभापति भी हैं। उन्होंने बताया कि अनामिका परिवार के चार घरों की अकेली बिटिया है। उसकी पढ़ाई देखकर पूरे परिवार ने उसे पढ़ने प्रयागराज भेजा। लगाव ऐसा था कि गांव से कोई भी जाता तो अनामिका से मिलकर ही लौटता। आज उसने पूरे गांव का माथा ऊंचा कर दिया है।
सिर्फ तीन घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई
फोन पर वार्ता के दौरान अनामिका ने बताया कि सिविल की तैयारी तो काफी वक्त से कर रही थी लेकिन परीक्षा में पहली बार 2024 में बैठी। परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त पढ़ाई नहीं की। सिर्फ तीन घंटे उनका पढ़ने का रूटीन सुबह चार बजे से सात बजे का बचपन से रहा, यहा आज भी है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी सिखाती थीं कि भोर की पढ़ाई नहीं भूलती उनकी सीख आज भी याद है। बताया कि वह एक बार और सिविल परीक्षा देकर इससे बड़ा पद हासिल करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed