सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A person going to get medicine was surrounded and beaten on the way, FIR against three

Maharajganj News: दवा कराने जा रहे व्यक्ति को रास्ते में घेरकर पीटा, तीन पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A person going to get medicine was surrounded and beaten on the way, FIR against three
विज्ञापन
घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर पंच से कर दिया हमला
Trending Videos

निचलौल। थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से सटे झुलनीपुर निवासी एक व्यक्ति दवा कराने के लिए बीते दिनों घर से निकला था। उसे कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
अमडा उर्फ झुलनीपुर निवासी रामप्रसाद यादव ने बताया कि वह 27 जनवरी 2026 को दवा कराने के लिए जा रहा था। अभी वह नेपाल बॉर्डर से सटे एसएसबी रोड स्थित एक मुर्गी फार्म के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोग रोक कर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने पंच से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया और जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित के तहरीर पर आरोपी गगन दुबे, मुकेश और नीरज भारती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed