सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A report has been filed against the driver in the case of the death of a bike rider in an accident.

Maharajganj News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the driver in the case of the death of a bike rider in an accident.
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार 9 मार्च को शाम करीब 4.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार विंध्याचल (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos




तारा देवी, निवासी ग्राम जंगल दुधई उर्फ चेहरी टोला कोठी ने थाना कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि उनके पति विंध्याचल अपनी बाइक से महलगंज बाजार जा रहे थे। आईटीएम चौकी के पास महराजगंज की ओर से आ रही कार का चालक अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। कार ने दाईं ओर मुड़ते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे विंध्याचल को प्राणघातक चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। अंतिम संस्कार के बाद 17 मार्च को तारा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed