फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A road is being constructed from the Chauk Southern Range to the Hathiahwa-Baluahiya Vantangiya nursery.

Maharajganj News: बारिश में कट जाता है संपर्क, वनटांगिया बस्ती तक बनेगी सड़क

Mon, 26 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A road is being constructed from the Chauk Southern Range to the Hathiahwa-Baluahiya Vantangiya nursery.
महराजगंज। वनटांगिया बस्ती तक आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए बन रही सड़क का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को निरीक्षण किया। इस सड़क के निर्माण से बरसात में सपंर्क मार्ग कटने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने चौक दक्षिणी रेंज के मुख्य द्वार से 24 वनटांगिया होते हुए हथियाहवा-बलुआहिया वनटांगिया नर्सरी तक बन रही सड़क के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। वनटांगिया नर्सरी में रहने वाले परिवारों को बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात में रास्ता बाधित होने से उनका संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। इससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की इस समस्या को देखते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सड़क निर्माण का रास्ता साफ कराने के लिए लगातार प्रयास किए। अब निर्माण कार्य शुरू होने से बस्ती के लोगों के बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ तभी मिलता है, जब योजनाएं निर्धारित समय में पूरी होकर आमजन के लिए उपयोगी बनें। सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी के साथ काम पूरा कराया जाए।सड़क संपर्क मजबूत होने से लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों तक पहुंच आसान होती है।

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मद्धेशिया, अशोक विश्वकर्मा, सभासद सोनू पांडेय, छोटे जायसवाल, परशुराम जायसवाल, राकेश अग्रहरी, राकेश गौड़, मुद्रिका हिंदुस्तानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed