फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A wave of Independence Day celebrations sweeps through the market; trade in the Tricolour picks up pace.

Maharajganj News: बाजार में आजादी के जश्न की बयार, तिरंगे के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A wave of Independence Day celebrations sweeps through the market; trade in the Tricolour picks up pace.
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस करीब आते ही शहर का बाजार तिरंगे के रंग में रंग गया है। तिरंगे झंडे के साथ बैज, कैप, रिस्ट बैंड, स्टिकर और सजावटी सामग्री की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

शहर में 100 से ज्यादा दुकानों पर तिरंगा झंडे और उससे जुड़े सामान बिक रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि 14 और 15 अगस्त को बिक्री और तेज होगी तथा दो दिन में लाखों रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में छोटे और मध्यम आकार के तिरंगे झंडे की मांग अधिक है। 10 से 100 रुपये तक का तिरंगा झंडा उपलब्ध है। साथ ही, बच्चों और युवाओं में बैज, कैप और रिस्ट बैंड की खरीदारी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों, संस्थानों और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के लिए भी तिरंगे झंडे और सजावटी सामग्री की खरीद की जा रही है।
कई दुकानों पर स्टिकर, रिबन और तिरंगे रंग की सजावटी सामग्री भी सजाई गई है। इससे बाजार में केवल झंडे की ही नहीं, बल्कि तिरंगे से जुड़े दूसरे सामान की बिक्री भी बढ़ी है। शहर की छोटी-बड़ी दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री की अलग-अलग रेंज रखी गई है।
दुकानदारों का मानना है कि अंतिम दो दिनों में सबसे अधिक बिक्री होती है। बड़ी संख्या में लोग घर, दुकान और प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए तिरंगा खरीदते हैं, जबकि बच्चे और युवा बैज, कैप, रिस्ट बैंड और स्टिकर पसंद कर रहे हैं।
शहर में 100 से ज्यादा दुकानों पर तिरंगे की बिक्री होने से इस बार भी कारोबार का दायरा बड़ा रहने की उम्मीद है। दो दिनों में बिक्री बढ़ने पर बाजार को लाखों रुपये का कारोबार मिल सकता है।
जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी पर तिरंगे की मांग काफी बढ़ जाती है।
व्यापारी जफर अंसारी, नसरुद्दीन खान, सुरेश उर्फ छोटू, अंबर कुमार ने बताया कि 15 अगस्त पर तिरंगा झंडे की मांग बढ़ना लाजमी है। बृहस्पतिवार को भी खरीदारों की भीड़ जुटी।

बंपर बिक्री होती है। जिसको लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। 14 और 15 अगस्त को सबसे ज्यादा तिरंगे झंडे बिकते हैं। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने दुकानें सजा रखीं हैं। अच्छा कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed