फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Measles-Rubella vaccination campaign will run from August 18 to 28.

Maharajganj News: 18 से 28 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान

Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Measles-Rubella vaccination campaign will run from August 18 to 28.
5 से 10 वर्ष के बच्चों को लगेगी डोज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में खसरा-रूबेला बीमारी की रोकथाम के लिए स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार अभियान 18, 20, 21, 24, 25, 27 और 28 अगस्त को टीकाकरण शिविर आयोजित होगा। इसमें पांच से 10 वर्ष की आयु के बच्चों को एमआर (खसरा-रूबेला) टीके की अतिरिक्त डोज दी जाएगी।

अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित तिथियों पर विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी प्राप्त की जाएगी। शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और नोडल शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग देने को कहा है। साथ ही अभिभावकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने और बच्चों को निर्धारित तिथियों पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed