सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman working in the fields was attacked with sticks.

Maharajganj News: खेत में काम कर रही महिला पर लाठी-डंडे से हमला

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A woman working in the fields was attacked with sticks.
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा तहसीलदार टोला खड़खड़िया निवासी वंदना को लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने मामला सामने आया है। घटना 21 मार्च की शाम सात बजे की है। जब महिला खेत में काम कर रही थी।
Trending Videos

वंदना ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह घर के पूर्व दिशा वाले खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक दशरथ व मन्यु, कबूतरा, संगीता तथा शाधुरी ने मिलकर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले। वंदना ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि आरोपी परिवार से पुरानी रंजिश में हमला किया है। महिला के सिर व हाथों पर चोट के निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि रोपी दशरथ, मन्यु, कबूतरा, संगीता तथा शाधुरी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed