सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man fell while boarding a train and was seriously injured.

Maharajganj News: ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हुआ युवक, गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A young man fell while boarding a train and was seriously injured.
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर-गोंडा रेलखंड पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया।
Trending Videos

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ निवासी दुर्गेश (35) मंगलवार को किसी काम से लेहड़ा स्टेशन आया था। शाम को पैसेंजर ट्रेन से वापस लौटने के लिए लेहड़ा स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खून से लथपथ युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दुर्गेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed