सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man injured after falling from a mixer machine died during treatment.

Maharajganj News: मिक्सर मशीन से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man injured after falling from a mixer machine died during treatment.
विज्ञापन
नौडिहवा-महरी मुख्य मार्ग पर बीते पांच अप्रैल को ट्रैक्टर चालित मिक्सर मशीन से गिरकर घायल हुआ था युवक
Trending Videos

परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौडिहवा-महरी मुख्य मार्ग पर बीते पांच अप्रैल को ट्रैक्टर चालित मिक्सर मशीन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी लाल बिहारी (28) मिक्सर मशीन से ढलाई का काम करता था। 5 अप्रैल की रात करीब 9 बजे काम खत्म कर वह ट्रैक्टर में ज्वाइंट मिक्सर मशीन पर बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह मशीन से नीचे गिर गया और मशीन के पहिए से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रतनपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी इलाज में कोई सुधार नहीं होने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे माता सरस्वती, पत्नी सुमन और दो भाइयों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed