{"_id":"6a0e0d492ce8487ab8089810","slug":"a-young-man-sustained-electric-burns-while-repairing-an-inverter-light-his-condition-is-improving-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177687-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 70 वाहनों का चालान, 1.60 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 70 वाहनों का चालान, 1.60 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली। कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस मालवाहक ट्रकों की लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रकों की अवैध कटिंग कराते हुए पकड़े गए दलालों या संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पिछले दो दिनों में कुल 70 वाहनों का चालान किया गया है। सोमवार को 1 लाख 59 हजार 500 रुपये का चालान किया गया।
बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना कागजात वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos