सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was crushed to death by a speeding dumper.

Maharajganj News: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by a speeding dumper.
घुघली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
पुरैना खंडी चौराहे पर युवक की पत्नी के सामने हुआ हादसा
Trending Videos

पत्नी के साथ कपड़े की खरीदारी करके बाजार से लौट रहा था रामबचन
राजगीर मिस्त्री का काम करता था मृतक
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहे पर मंगलवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा टोला मथौली निवासी रामबचन साहनी अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपड़ा खरीदने पुरैना चौराहे पर गए थे। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाजार में ही सड़क किनारे रुककर दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने रामबचन को कुचल दिया। डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही रामबचन की मौत हो गई। रामबचन राजगीर मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ राकेश यादव हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया और भागे चालक की तलाश में जुट गए। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
इकलौती बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया
घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर हरखपुरा टोला मथौली निवासी राम बच्चन की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। रामबचन की इकलौती संतान बिन्नी है। राजगीर मिस्त्री का काम करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ह पुरैना चौराहे पर बाजार करने गया था। कपड़े की खरीदारी करके घर लौटते समय यह दुर्घटना घटी। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता मजदूरी करके घर की आजीविका में सहयोग करते थे। दुर्घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed