सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of abducting a girl arrested, sent to jail

Maharajganj News: युवती भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of abducting a girl arrested, sent to jail
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी आसिफ, निवासी खोरहवा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को रूद्रपुर भलुहीं के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी आसिफ को ग्राम रुद्रपुर भलुहीं महुअवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed