{"_id":"69c842b61526bfcaee0459e4","slug":"accused-of-occupying-barn-land-complaint-to-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174245-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का डीएम संतोष शर्मा ने दिया आदेश
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बडहरा कन्हई में खलिहान की जमीन पर गांव का एक दबंग जबरदस्ती कब्जा कर रहा है। एक व्यक्ति ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में मामले की शिकायत की है। डीएम संतोष शर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश दिया है।
पुरंदरपुर क्षेत्र बडहरा कन्हई निवासी त्रिभुवन ने थाना समाधान दिवस में शिकायत किया कि गांव की बंजर जमीन आराजी नंबर 405 पर गांव का एक दबंग व्यक्ति कब्जा किए हुए है। जिस पर छप्पर डाल कर निवास कर रहा था। जिसे पूर्व के आदेश पर हटवाया गया था। आरोपी फिर से जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले का निस्तारण गंभीरता पूर्वक किया जाए। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
मामले में लापरवाही या अनावश्यक विलंब न किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय, सहित तमाम अधिकारी व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
Trending Videos