सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with wrestling, facility of training of four traditional sports can be available.

Maharajganj News: कुश्ती के साथ चार पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण की मिल सकती है सुविधा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Along with wrestling, facility of training of four traditional sports can be available.
विज्ञापन
कबड्डी-खोखो, तीरंदाजी-चक्र क्षेपण का प्रशिक्षण के लिए भेजा गया प्रस्ताव
Trending Videos

खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो उत्तर प्रदेश प्रारूप के तहत की गई पहल
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में चार खेलों के प्रशिक्षण केंद्र संचालित होंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 5-5 लाख रुपये खर्च का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी व चक्र क्षेपण के लिए प्रस्ताव जिले से भेजा गया है। अगर यह स्वीकृत होते हैं तो जनपद में कुश्ती के साथ कुल पांच प्रशिक्षण केंद्रों की सुविधा खिलाड़ियों को मिल सकेगी।
खेलो इंडिया के जरिये जनपद में कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र व कोच की व्यवस्था है। अब इसे खेलो उत्तर प्रदेश के प्रारूप के तहत और बेहतर किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खो-खो, कबड्डी, तीरंदाजी व चक्र क्षेपण का प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित होगा। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 5 लाख रुपये का डिमांड प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कुल पांच खेलों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खेलो इंडिया के तहत कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। खेलो यूपी का प्रारूप आया है जो प्रदेश के पारंपरिक खेलो से जुड़ा है। इसके लिए प्रस्ताव निदेशालय से मांगा गया था। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी व चक्र क्षेपण प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति प्राप्त होने पर इन पारंपरिक खेलो का प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed