{"_id":"69dbf3be5638a2d13806000a","slug":"anganwadi-center-will-be-ready-in-farenda-bujurg-in-two-months-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-175234-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा बुजुर्ग में दो माह तैयार हो जाएगा आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा बुजुर्ग में दो माह तैयार हो जाएगा आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक भवन के साथ शौचालय की होगी बेहतर सुविधा
फरेंदा बुजुर्ग में 12 लाख की लागत से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र
फरेंदा। क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग गांव में करीब 12 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दो अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू किया गया। दो महीने इसे पूरा कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र स्थायी भवन में संचालित होने से बच्चों को पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा है, जिसके तहत 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। निर्माण कार्य में कमरे, शौचालय व शुद्ध पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को एक ही स्थान पर बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्थानीय लोगों में प्रमोद कुमार, राजेश, भरत, विनोद व अमरजीत सहित तमाम लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि अत्याधुनिक तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र पूरा हो जाएगा।
Trending Videos