{"_id":"69c8426bff42adf24e029f97","slug":"as-soon-as-the-body-reached-home-there-was-screaming-and-crying-among-the-family-members-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174259-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात में कैंपियरगंज के पास हुआ था हादसा
सड़क हादसे में दो व्यापारी भाई हुए थे घायल, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पहुंचा शव
फरेंदा। बृजमनगंज कस्बे के सेनानीनगर निवासी किराना व्यवसायी रमेश कसौधन (42) की सड़क हादसे में मौत के बाद कस्बे में सन्नाटा पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार की देर शाम पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना में घायल बड़े भाई इलाज के बाद घर पहुंच गए।
बृजमनगंज नगर पंचायत के व्यवसायी सुरेश कसौधन (45) अपने छोटे भाई रमेश कसौधन (42) के साथ शुक्रवार को गोरखपुर में बाजार करने गए थे। शाम को बाइक से वापस आते समय कैंपियरगंज के महावनखोर के अलीनाबाद में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में छोटे भाई रमेश की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया। उपचार के बाद बड़े भाई सुरेश को घर भेज दिया गया। रमेश कसौधन की शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
Trending Videos