{"_id":"69bb15981127906d3f0ee208","slug":"at-the-reception-a-woman-grabbed-the-collar-of-a-nominated-councilor-and-threw-her-slippers-at-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173594-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वागत समारोह में मनोनीत सभासद का महिला ने पकड़ा कॉलर, तानी चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वागत समारोह में मनोनीत सभासद का महिला ने पकड़ा कॉलर, तानी चप्पल
विज्ञापन
महिला ने उठाया चप्पल।
विज्ञापन
भिड़ने वाले दोनों पक्ष भाजपा के ही पदाधिकारी, धक्का-मुक्की के बीच गालियों की बौछार
स्थिति को नहीं संभाल पाए पदाधिकारी, सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने पाया काबू
भाजपा के ही पदाधिकारी की मां निर्मला ने मनोनीत सभासद से मांगे रुपये
नौतनवा। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार की दोपहर मनोनीत सभासदों एवं मंडल अध्यक्षों के स्वागत समारोह के दौरान हंगामा हो गया। पार्टी के ही पदाधिकारी की मां एकाएक कार्यालय पहुंचीं और एक मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़कर उनसे बकाया रुपये वापस मांगने लगीं। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि पदाधिकारियों के बीच रुपयों के लेनदेन की बात को जमकर गालियों की बौछार होने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गई। पहले तो पदाधिकारियों ने ही स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन मामला तूल पकड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। भाजपा पदाधिकारी एवं उनकी मां ने बताया कि नवनिर्वाचित मनोनीत सभासद पर उनका करीब साढ़े चार लाख रुपये वर्षों से बकाया है। वह रुपये लौटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिला ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह पैसों के लिए परेशान है। मांगने पर उनके द्वारा आनाकानी की जा रही है। काफी दिनों से वह उन्हें ही ढूंढ रही थीं।
बता दें कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रकरण में मुकदमा भी पंजीकृत है। इस बीच बुधवार को भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था, जहां दोनों पक्षों का टकराव होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
भाजपा नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि यह आपसी लेनदेन का मामला है। पार्टी कार्यालय में सुलझाने का कोई औचित्य नहीं। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद ने दी तहरीर
नौतनवा। नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर पार्टी के दो पदाधिकारियों के बीच हुए विवाद के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कार्यालय पर विवाद को देखते हुए नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के साथ ही मनोनीत सभासद ने भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने अपने कार्यकर्ता और उसकी मां पर कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों एवं मनोनीत सभासदों के सम्मान समारोह के दौरान कार्यालय में घुसकर उपद्रव करने का आरोप लगाया है। वहीं मनोनीत सभासद ने भी अपने विपक्षी के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos