{"_id":"69cc35fe38b73c942405f423","slug":"belanhawa-square-was-named-veer-eklavya-after-unveiling-the-statue-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174466-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूर्ति का अनावरण कर बेलनहवा चौराहे को वीर एकलव्य नाम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूर्ति का अनावरण कर बेलनहवा चौराहे को वीर एकलव्य नाम दिया
विज्ञापन
धानी में वीर एकलव्य के मुर्ति के अनावरण करते विधायक वीरेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने एकलव्य की मूर्ति का अनावरण कर चौराहे का नामकरण भी किया
फरेंदा। विधानसभा फरेंदा क्षेत्र के निषाद बाहुल्य इलाके का बेलनहवा चौराहा अब वीर एकलव्य चौराहे के नाम से जाना जाएग। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मंगलवार को यहां स्थापित एकलव्य की मूर्ति का अनावरण करते हुए चौराहे का नामकरण भी किया।
बेलनहवा चौराहा आसपास के दर्जन भर निषाद बाहुल्य गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख चौराहा है। यहां के पूर्व प्रधान स्वर्गीय तपसी निषाद की इच्छा थी कि इस चौराहे का नाम उनके बिरादरी के वीर सपूत एकलव्य के नाम से हो। क्षेत्र के पटवारी निषाद, राम मिलन साहनी आदि ने क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी से इसके नामकरण की मांग की थी। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने करीब एक लाख की लागत से वीर एकलव्य की मूर्ति बनवाकर उसकी स्थापना उक्त चौराहे पर की। मंगलवार को भव्य समारोह और भारी जनसमूह की उपस्थिति में चौराहे का नामकरण किया। जातीय समीकरण के आधार पर देखें तो विधानसभा के चुनावी वर्ष में कांग्रेस विधायक का यह बड़ा राजनीतिक दांव है।
जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से आपके चुने गए जनप्रतिनिधि आपके वोटों के बल पर अपना हित साधते रहे। कभी आपके सम्मान को तवज्जो नहीं दिया। उल्टे जल और जंगल का दोहन करते रहे। उन्होंने कहा कि यह इलाका बाढ़ग्रस्त है। बरसात के मौसम में यहां के लोग रात भर सो नहीं पाते थे, इस डर से कि रात में बाढ़ आकर आपका सबकुछ बहा न ले जाए। इस अवसर पर आनंद नगर के प्रथम चेयरमैन जय प्रकाश लाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, मोहन प्यारे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मौर्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुजम्मिल ने किया।
Trending Videos