सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP state president discussed group yoga and tea with party workers

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग और चाय पर की चर्चा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP state president discussed group yoga and tea with party workers
पकड़ी में योग करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। 
विज्ञापन
योग, संवाद और संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर
Trending Videos

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम कर संगठनात्मक संवाद को नई दिशा दी। सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बालाजी महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण अभियान के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
रात्रि विश्राम के बाद रविवार प्रातः उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का समग्र विज्ञान है। उन्होंने इसे आत्मीयता और सकारात्मकता से भर देने वाला अनुभव बताया। योग सत्र के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक माहौल में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों, जमीनी चुनौतियों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री बबलू यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रखा गया है। रात्रि विश्राम के दौरान पंकज चौधरी ने विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ला, रमेश वर्मा और आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed