सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census: Information about not only houses but also construction materials will have to be given

जनगणना : मकान ही नहीं, निर्माण सामग्री की जानकारी भी देनी होगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Census: Information about not only houses but also construction materials will have to be given
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हैं। प्रगणकों के साथ सुपर विजन के लिए भी दायित्व निर्धारित किए जा चुके हैं। सात से 21 मई तक स्वगणना के तहत लोग एप पर विभिन्न प्रश्नों के जवाब दर्ज कर सकेंगे। एडीएम डॉ. प्रशांत ने बताया कि सात मई से स्वगणना शुरू हो जाएगी। नागरिकों को एप पर पूरी जानकारी देनी होगी।
Trending Videos

एडीएम डॉ. प्रशांत के अनुसार, परिवार के लोगों को खाने के लिए उपभोग करने वाले मुख्य अनाज का विवरण भी देना होगा। इसे प्रभावी करने के लिए 2020 में जारी पूर्व अधिसूचना निरस्त कर दी गई है। जनगणना अधिकारियों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के दौरान एकत्र की जाने वाले तथ्यों की जानकारी दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकान और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाएंगे। इसमें भवन संख्या, मकान की संरचना फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग और उसकी स्थिति जैसी जानकारियां शामिल होंगी।
इसके अलावा परिवार से संबंधित विवरण भी भरेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या और विवाहित दंपतियों की संख्या दर्ज की जाएगी।
जनगणना के दौरान पेयजल का स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा प्रकार, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर तथा एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की जानकारी देनी होगी।
साथ ही टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन उपलब्धता के बारे में जानकारी देनी होगी। साइकिल, बाइक और कार की जानकारी फीड करनी होगी। परिवार के लोग मुख्य अनाज में क्या खा रहे। इसकी भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed