सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Centers reporting the number of inspectors along with evaluated copies

Maharajganj News: मूल्यांकित कापियों के साथ निरीक्षक संख्या की रिपोर्ट दे रहे केंद्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Centers reporting the number of inspectors along with evaluated copies
विज्ञापन
तीन मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जा रहीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
Trending Videos


अमर उजाला के 20 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर का डीआईओएस ने लिया संज्ञान
महराजगंज। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों के लिए निर्देश पत्र जारी कर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के साथ कितने शिक्षकों ने ड्यूटी की इसकी भी जानकारी देने के लिए निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को स्कूलों से मिली रिपोर्ट में यह कालम बढ़ा दिया गया कि कितने शिक्षक मूल्यांकन में मौजूद रहे। शनिवार को ईद की छुट्टी के कारण कापियों का मूल्यांकन नहीं हुआ। अमर उजाला में प्रकाशित खबर संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने यह निर्देश जारी किए हैं।
18 मार्च से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीन केंद्रों पर जारी है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महराजगंज इंटर कॉलेज व फरेंदा के जयपुरिया में हो रहा है तो इंटर की कॉपियां सिर्फ जीएसवीएस में जांच की जा रही हैं। शुरुआत के दो दिनों की रिपोर्ट में सिर्फ कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांच की गई यह जानकारी ही मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रकों की तरफ से दी जा रही थ। यह नहीं बताया जा रहा था कि कहां कितने शिक्षकों ने मूल्यांकन किया। जबकि यूपी बोर्ड के निर्देश के तहत एक परीक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 उतर पुस्तिकाओं की ही जांच कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए मूल्यांकन के मुख्य नियंत्रक प्रदीप कुमार शर्मा ने तीनों केंद्र के उप नियंत्रकों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए सख्त हिदायत दी कि मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की संख्या के साथ कितने परीक्षकों ने मूल्यांकन में हिस्सा लिया इसकी जानकारी भी दी जाए। ताकि यह साबित हो कि एक दिन में 50 व 45 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का नियम अनुपालित हो रहा है या नहीं।

1,767 शिक्षकों ने मूल्यांकित की 40,861 उत्तर पुस्तिकाएं
शुक्रवार कुल 1,767 शिक्षकों ने कुल 40,861 कापियां मूल्यांकित हुई। जीएसवीएस इंटर कालेज में 576 शिक्षकों ने 15,982 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हाईस्कूल की 12,400 उत्तर पुस्तिकाएं महराजगंज इंटर कॉलेज में 591 शिक्षकों ने जांच कीं। फरेंदा के जयपुरिया स्कूल में 600 शिक्षकों ने 12,479 कापियों का मूल्यांकन किया।

वर्जन
यूपी बोर्ड के निर्देश के मुताबिक ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने और शिक्षकों की संख्या का जिक्र करते हुए मूल्यांकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed