फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Yogi Adityanath Arrives in Gorakhpur, to Perform Mahanisha Puja Today

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी: आज शाम महानिशा पूजा में शामिल होंगे, कल नवमी पर कन्या पूजन करेंगे

Sun, 18 Oct 2026 01:32 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 18 Oct 2026 01:32 PM IST
सार

20 अक्तूबर को विजयादशमी पर मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ की विशिष्ट पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर से ऐतिहासिक विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Arrives in Gorakhpur, to Perform Mahanisha Puja Today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए हैं। आज रविवार की शाम अष्टमी के अवसर पर वह विधि-विधान से महानिशा पूजा और हवन करेंगे। इस दौरान लोककल्याण और जनसमृद्धि की कामना की जाएगी। इसके बाद सोमवार को महानवमी पर कन्या पूजन का आयोजन होगा, जबकि मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर वह पारंपरिक शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार रविवार को महानिशा पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष आराधना करेंगे। नवरात्र की प्रतिपदा पर मंदिर स्थित शक्तिपीठ में कलश स्थापना के बाद नियमित पूजन-अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ संपन्न करा रहे हैं। अष्टमी से विजयादशमी तक गोरक्षपीठाधीश्वर स्वयं प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारेंगे सीएम

CM Yogi Adityanath Arrives in Gorakhpur, to Perform Mahanisha Puja Today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे गोरक्षपीठ में कन्या पूजन होगा। मुख्यमंत्री नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारेंगे और रोली, चंदन, दही व अक्षत से तिलक कर विधि-विधान से पूजन करेंगे। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया जाएगा और दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाएगा। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी होगा।

20 अक्तूबर को विजयादशमी पर मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ की विशिष्ट पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर से ऐतिहासिक विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान जाएंगे। वहां प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान का पूजन करने के बाद रामलीला में श्रीराम का राजतिलक करेंगे।

विजयादशमी के अवसर पर मंदिर में पारंपरिक तिलकोत्सव भी आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। शाम को पारंपरिक भोज होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा को गोरखपुर की धार्मिक और सामाजिक समरसता की परंपरा का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed