फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teen Girl Climbs 33000 Volt Power Tower Demanding ReleMaharajganj News, Teen Girl Climbs Power Tower, Boyfrien

महराजगंज: प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग पर 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ी किशोरी, 4 घंटे चला ड्रामा

Sun, 18 Oct 2026 01:04 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

टावर से उतरने के लिए किशोरी ले लिखित आश्वासन मांगा। पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी। किशोरी को समझाकर पुलिस ने घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Teen Girl Climbs 33000 Volt Power Tower Demanding ReleMaharajganj News, Teen Girl Climbs Power Tower, Boyfrien
प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग लेकर टावर पर चढ़ी किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महराजगंज के निचलौल में प्रेमी से फोन पर संपर्क टूटने से एक किशोरी परेशान हो उठी। उसे शनिवार को जब महफूज के जेल जाने की जानकारी मिली तो वह रविवार सुबह वह कटका और झरवलिया गांव के सिवान में स्थित 33 हजार वोल्ट के विद्युत टावर पर चढ़ गई। प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग पर अड़ी किशोरी को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9:45 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महफूज भेजा था जेल
पुलिस के अनुसार, कटका निवासी किशोरी का छितौना गांव के महफूज (19) से प्रेम प्रसंग था। करीब 15 दिन पहले परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महफूज को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया था। किशोरी को इसकी जानकारी शनिवार को हुई थी। टावर से उतरने के लिए उसने लिखित आश्वासन मांगा। पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी। थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि किशोरी को समझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed