{"_id":"6a063838ce70d0fcb005a2f4","slug":"cm-yogi-will-give-the-gift-of-development-projects-worth-two-billion-rupees-today-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-177262-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम योगी आज देंगे दो अरब की विकास परियोजनाओं की साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम योगी आज देंगे दो अरब की विकास परियोजनाओं की साैगात
विज्ञापन
नौतनवा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच मातहतों को दिशा-निर्देश देते डीएम और एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नौतनवां आएंगे। उनके प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से बनैलिया मंदिर चौराहा के निकट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से विधायक ऋषि त्रिपाठी के गृह प्रवेश में आयोजित सुंदरकांड पाठ अनुष्ठान में सम्मिलित होने के बाद वह पास में ही आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जहां वह करीब 203 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही कुछ लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।
कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हैलीपेड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, जन सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सोगरवाल एवं एसपी अवस्थी ने बताया कि नौतनवा कस्बा के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े होने को देखते हुए अभेद्य सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु कहा गया है।
इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता मौजूद रहे।
Trending Videos