{"_id":"697d1933e53602ba94041c8a","slug":"cmo-launches-sparsh-leprosy-awareness-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170492-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएमओ ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएमओ ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों के लिए मुफ्त ऑपरेशन व प्रतिमाह दी जाती है तीन हजार रुपये की सहायता: सीएमओ
30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान
चौक बाजार। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह अभियान जनपद के सभी 12 ब्लॉकों में संचालित किया जाएगा।
सीएमओ ने जानकारी दी कि प्रत्येक कुष्ठ रोगी को नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही प्रतिमाह 3000 रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक जब मंगल कनौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। कुष्ठ रोगियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान एक विशेष दिवस पर शुरू किया जा रहा है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल कुमार बरनवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉकों में चिकित्सा अधीक्षकों की ओर से कुष्ठ रोगियों को मुफ्त दवाएं, रोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने कहा कि कुष्ठ जैसी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना देना आवश्यक है, जिससे समय रहते उपचार संभव हो सके। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह एवं उमेश शाही ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अशोक कुमार चौरसिया, चौक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, राम सुग्रीव वर्मा, स्वाति गुप्ता, संजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos