{"_id":"69825f216062a3d8d80bb171","slug":"coffee-seed-smuggling-on-the-rise-traders-are-earning-profits-up-to-three-times-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170791-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कॉफी बीज की तस्करी बढ़ी, तीन गुना तक मुनाफा कमा रहे धंधेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कॉफी बीज की तस्करी बढ़ी, तीन गुना तक मुनाफा कमा रहे धंधेबाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारतीय क्षेत्र से तस्कर कॉफी के बीज नेपाल पहुंचा रहे हैं। नेपाल में बीज की पिसाई कर पाउडर बनाया जाता है। इसके बाद पैकिंग कर बिक्री की जाती है। कॉफी बीज की तस्करी से धंधेबाज दो से तीन गुना तक का मुनाफा कमा रहे हैं। बीते दो माह में काफी के बीज की तस्करी बढ़ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों नेपाल में तस्करी के लिए सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में रखे गए कॉफी के बीज स्थानीय प्रशासन ने बरामद किए थे। बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली और नौतनवा के ट्रांसपोर्ट में लोकल बिल पर उक्त सामान मंगवाया जाता है। इसके बाद तस्कर इसे नेपाल पहुंचा देते हैं। तस्कर बंगलूरू और कर्नाटक से कॉफी बीज की खेप को बॉर्डर तक पहुंचा रहे हैं। ऑर्डर के मुताबिक कैरियर से सीमा पार पहुंचा दे रहे हैं। धंधेबाज बंगलुरू से 500 रुपये प्रति किलो की दर से कॉफी बीज मंगाकर इसे पीसकर 2,000 रुपये में बेच रहे हैं। जबकि प्रति किलो 500 रुपये तक कैरियर व अन्य मदों में खर्च हो जा रहा है।
तस्करी का ट्रेंड सीमावर्ती इलाके में बदल गया है। नेपाल के कुछ फैक्ट्री वाले नेपाल भन्सार ड्यूटी बचाने के लिए एक बार में 20 से 30 लाख रुपये के काफी बीज भारत के महानगरों से मंगवा कर सीमावर्ती गांव में बने अवैध गोदाम में डंप करते हैं फिर पगडंडियों के रास्ते नेपाली बाइक और साइकिल से नेपाल पहुंचाया जाता है। भारत-नेपाल के मुख्य सड़क सोनौली, ठूठीबारी पर कड़ाई के बाद तस्करों ने पगडंडियों का रास्ता पकड़ लिया है। सोनौली के दो नंबर गली के रास्ते एक दिन में करोड़ों के कपड़े तस्करी के द्वारा नेपाल पहुंचा दिए जा रहे हैं। साथ ही सीमावर्ती गांव खनुवा, भगवानपुर के पगडंडियों के रास्ते तस्करी हो रही है।
नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। रात्रि गश्त बढ़ी दी गई है।
Trending Videos