सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deoria beat Lucknow by 71 runs

Maharajganj News: देवरिया ने लखनऊ को 71 रन से हराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deoria beat Lucknow by 71 runs
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित इंटर कॉलेज खेल मैदान में जारी मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में मंगलवार को क्रिकेट एकेडमी देवरिया एवं अर्जुना क्रिकेट एकेडमी लखनऊ के बीच मैच खेला गया। देवरिया की टीम ने लखनऊ के खिलाड़ियों को पराजित कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाज सेवी गौरव तिवारी ने खेल का शुभारंभ किया।
Trending Videos

मैच के दौरान देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
देवरिया की तरफ से शेखर सहानी ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखनऊ की तरफ से वारिश अली ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। शेखर सहानी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा के कोच करीम खान के देखरेख में मैच हुआ। एम्पायर की भूमिका सरवन यादव और प्रिन्स सहानी एवं स्कोरर व कमेंट्री की भूमिका बृजेश सहानी, कार्तिक सहानी, सूर्यदेव यादव, आसिफ सिद्दिकी व अभिजीत भारती ने निभाई।
इस मौके पर करीम खान, मोहम्मद इकबाल, शाने हबीब, विशाल सिंह, मनीष ठाकुर, गिरिजेश कुमार चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed